देश-दुनिया

इतिहास रचा गया: सोना-चांदी अब तक की सबसे ऊंची कीमत पर:कितना महंगा हुआ सोना-चांदी? जानिए पूरा हिसाब

मुख्य संपादक · 23 दिसंबर 2025 | 04:11 am

इतिहास रचा गया: सोना-चांदी अब तक की सबसे ऊंची कीमत पर:कितना महंगा हुआ सोना-चांदी? जानिए पूरा हिसाब
विज्ञापन (Top) · Ad Space

दिल्ली-सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। राजधानी दिल्ली में सोना करीब 1,600 से 1,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसके बाद सोने का भाव करीब 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है।

वहीं चांदी की बात करें तो इसमें भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। चांदी की कीमत में लगभग 10,000 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसका भाव करीब 2.14 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। यह चांदी का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात, निवेश की बढ़ती मांग और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण कीमती धातुओं में यह तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल आम खरीदारों पर महंगाई का असर दिख रहा है, जबकि निवेशकों के लिए यह बढ़त फायदे का सौदा बन रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी आई है। निवेशक शेयर बाजार की अस्थिरता से बचने के लिए सोना और चांदी को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं, जिससे इनकी मांग लगातार बढ़ रही है

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें