देवभूमि उत्तराखंड

चम्पावत वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 20 अप्रैल तक साक्ष्य देने का अवसर

गीता जोशी (संपादक) · 17 अप्रैल 2026 | 05:47 pm

चम्पावत वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 20 अप्रैल तक साक्ष्य देने का अवसर
विज्ञापन (Top) · Ad Space

चम्पावत: जनपद के अंतर्गत ग्राम मड़चमार से झड़पतिया मार्ग पर काठा नामक स्थान पर हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच प्रक्रिया वर्तमान में गतिमान है। यह सड़क दुर्घटना 8 अप्रैल 2026 को प्रातः लगभग 10:00 बजे वाहन संख्या UK-03-TA-0701 के साथ हुई थी। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार इस घटना के कारणों की निष्पक्षता से जांच करने हेतु उप जिलाधिकारी, लोहाघाट को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस वाहन दुर्घटना में सवार दो व्यक्तियों में से एक की मृत्यु हो गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ था। घटना की विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उप जिलाधिकारी, लोहाघाट नीतू डांगर ने इस संबंध में अवगत कराया है कि यदि कोई भी व्यक्ति या प्रत्यक्षदर्शी इस घटना के विषय में कोई जानकारी रखता है, तो वह अपने बयान दर्ज करा सकता है।

संबंधित पक्ष या प्रत्यक्षदर्शी लिखित अथवा मौखिक रूप से अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए 20 अप्रैल 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय अथवा कार्यालय, लोहाघाट में उपस्थित हो सकते हैं। बयान दर्ज कराने का समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे के मध्य निश्चित किया गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जांच को निष्पक्ष और प्रभावी बनाने के लिए अधिक से अधिक लोग निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने साक्ष्य उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें