चंपावत

चंपावत के जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह जंगपांगी का निधन, शोक सभा आयोजित

गीता जोशी (संपादक) · 16 मई 2026 | 02:07 pm

चंपावत के जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह जंगपांगी का निधन, शोक सभा आयोजित
विज्ञापन (Top) · Ad Space

चम्पावत: जनपद के जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) प्रकाश सिंह जंगपांगी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 59 वर्षीय जंगपांगी लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उन्होंने हल्द्वानी स्थित अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर जिला कार्यालय सभागार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह और खंड शिक्षाधिकारी भरत जोशी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया। उपस्थित अधिकारियों और कार्मिकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें