चंपावत

चंपावत में निजी वाहन खाई में गिरा, दो की मृत्यु, तीन घायल

गीता जोशी (संपादक) · 19 जून 2026 | 04:24 pm

चंपावत में निजी वाहन खाई में गिरा, दो की मृत्यु, तीन घायल
विज्ञापन (Top) · Ad Space

चंपावत: जनपद चंपावत के बाराकोट तहसील क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर बापरू के समीप एक निजी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, चंपावत से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर लगभग 12:45 बजे दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में दो पुरुषों की मृत्यु हुई, वहीं एक महिला और दो बच्चे सहित तीन लोग घायल हुए।

मृतकों में 48 वर्षीय और 36 वर्षीय दो पुरुष शामिल हैं। घायलों में 35 वर्षीय एक महिला, आठ वर्षीय एक बच्ची तथा पांच वर्षीय एक बच्चा सम्मिलित हैं। सभी घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग, अग्निशमन विभाग तथा स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाने हेतु एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें