चंपावत में पेयजल परियोजना से बदलेगी नगर की तस्वीर, विकास कार्य तेज
गीता जोशी (संपादक) · 17 जून 2026 | 07:49 am

चंपावत: चंपावत जनपद में मुख्यमंत्री की ‘आदर्श चंपावत’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में विभिन्न विकास परियोजनाओं को गति दी जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशन में चंपावत नगर क्षेत्र में जलापूर्ति परियोजना पर कार्य प्रगति पर है।
इस परियोजना के तहत नगर क्षेत्र में भूमिगत पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे कुछ स्थानों पर सड़कों का अस्थायी रूप से प्रभावित होना स्वाभाविक है। संबंधित विभागों द्वारा क्षतिग्रस्त मार्गों के सुधारीकरण और मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जा रहा है।
उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (UUSDA) के प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित आर्या ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य जनहित में किया जा रहा है। इससे भविष्य में नगरवासियों को बेहतर एवं सुगम पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि जहां-जहां सड़कें प्रभावित हुई हैं, वहां पुनर्स्थापन और मरम्मत का कार्य तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है।
भैरवा क्षेत्र से ललुआपानी मार्ग तथा मुख्यालय और ब्लॉक को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर भी सुधारीकरण कार्य जारी है। इसके अतिरिक्त, नगर के अन्य क्षेत्रों को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर बने गड्ढों को भरने और मार्ग को सुगम बनाने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है।
जनपद प्रशासन द्वारा विकास कार्यों के साथ-साथ आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सभी संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना: धननाथ गोस्वामी के 'मंगलदीप मिस्ठान भंडार' ने चंपावत में आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की
20 जुलाई 2026 | 02:02 pm

चंपावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट: प्रशासन हाई अलर्ट पर, नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील
19 जुलाई 2026 | 08:09 pm

चम्पावत में भारी बारिश के अलर्ट पर 18 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
17 जुलाई 2026 | 09:19 pm

टनकपुर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, 1200 फलदार और छायादार पौधे वितरित
16 जुलाई 2026 | 08:00 pm