चम्पावत में बारिश के ऑरेंज अलर्ट को लेकर प्रशासन सतर्क, आपदा परिचालन केंद्र 24 घंटे सक्रिय
गीता जोशी (संपादक) · 9 जुलाई 2026 | 12:23 pm

चम्पावत: भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सभी विभागीय अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि आपदा संबंधी किसी भी सूचना पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर जिला आपदा परिचालन केंद्र को अवगत कराया जाए।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला आपदा परिचालन केंद्र 24 घंटे सक्रिय है और जनपद में वर्षा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन, जलभराव, सड़क अवरुद्ध होने, भवन क्षति या किसी भी आपदा संबंधी घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई करें। जिला आपदा प्रबंधन टीमों को भी हर स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
आमजन से सावधानी बरतने की अपील
जिला प्रशासन ने आमजन और अभिभावकों से मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने अनावश्यक यात्रा से बचने, खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों के समीप न जाने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा है।
लोगों से पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की अपील की गई है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने और आवागमन में सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बरसात की अवधि के दौरान ट्रेकिंग की अनुमति न देने को भी कहा गया है।
सड़क और सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी
प्रशासन ने पुलिस को अधिक वर्षा की स्थिति में यात्रियों और वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाने तथा मौसम सामान्य होने के बाद ही आवागमन कराने के निर्देश दिए हैं। एनएच, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, एडीबी, बीआरओ, डब्ल्यूबी और सीपीडब्ल्यूडी सहित संबंधित विभागों को मोटर मार्ग बाधित होने पर तत्काल खुलवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
समस्त राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहने के निर्देश दिए गए हैं। थाना, चौकी और आपदा प्रबंधन क्यूआरटी को आपदा संबंधी उपकरणों और वायरलेस सहित अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। राजस्व उप निरीक्षकों और ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने क्षेत्रों की मौसम स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना: धननाथ गोस्वामी के 'मंगलदीप मिस्ठान भंडार' ने चंपावत में आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की
20 जुलाई 2026 | 02:02 pm

चंपावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट: प्रशासन हाई अलर्ट पर, नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील
19 जुलाई 2026 | 08:09 pm

चम्पावत में भारी बारिश के अलर्ट पर 18 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
17 जुलाई 2026 | 09:19 pm

टनकपुर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, 1200 फलदार और छायादार पौधे वितरित
16 जुलाई 2026 | 08:00 pm