चंपावत

टनकपुर छात्रावास के बॉक्सिंग प्रशिक्षक का स्थानांतरण रोकने की कवायद, उच्चाधिकारियों से हुई वार्ता

गीता जोशी (संपादक) · 9 जुलाई 2026 | 04:39 pm

टनकपुर छात्रावास के बॉक्सिंग प्रशिक्षक का स्थानांतरण रोकने की कवायद, उच्चाधिकारियों से हुई वार्ता
विज्ञापन (Top) · Ad Space

चम्पावत: खेल विभाग में हालिया स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत टनकपुर छात्रावास में तैनात बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर का स्थानांतरण खेल कार्यालय देहरादून के लिए किया गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट ने बताया कि टनकपुर छात्रावास के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाओं और उपलब्धियों को देखते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जा रहा है।

विभिन्न विभागों में सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम श्रेणी के अंतर्गत हुए स्थानांतरणों के क्रम में खेल विभाग में भी तबादले किए गए हैं। इसी प्रक्रिया के तहत बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर का स्थानांतरण दुर्गम से सुगम श्रेणी के अंतर्गत देहरादून किया गया है।

खिलाड़ियों के हित में स्थानांतरण रोकने की पहल

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि टनकपुर छात्रावास के खिलाड़ियों की उत्कृष्ट खेल प्रतिभाओं और वहां की खेल उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण पर पुनर्विचार किया जा रहा है। खेल के स्तर और बच्चों के भविष्य पर असर न पड़े, इसके लिए स्थानांतरण निरस्त करने के संबंध में उच्चाधिकारियों से विस्तृत बातचीत की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि खेल और खिलाड़ियों के व्यापक हित को देखते हुए फिलहाल बॉक्सिंग प्रशिक्षक को टनकपुर से कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें