नैनीताल

भीमताल में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, प्रशासनिक डाटा की उपयोगिता पर चर्चा

गीता जोशी (संपादक) · 29 जून 2026 | 04:03 pm

भीमताल में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, प्रशासनिक डाटा की उपयोगिता पर चर्चा
विज्ञापन (Top) · Ad Space

भीमताल: विकास भवन भीमताल स्थित जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में 29 जून, 2026 को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष सांख्यिकी दिवस की थीम “unlocking the potential of Administrative data” पर आधारित रही।

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2007 के बाद से प्रतिवर्ष 29 जून को प्रो. पी. सी. महालनोबिस की जयंती राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाई जाती है। प्रो. महालनोबिस का देश की आर्थिक योजना और सांख्यिकी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भारत सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग द्वारा हर वर्ष राष्ट्रीय महत्व के एक विषय का चयन कर इस दिवस का आयोजन किया जाता है।

गोष्ठी में सांख्यिकीय डाटा की उपयोगिता पर जानकारी

गोष्ठी में अपर सांख्यिकीय अधिकारी कमल सिंह मेहरा ने प्रो. महालनोबिस द्वारा सांख्यिकी के क्षेत्र में किए गए योगदानों का उल्लेख किया। उन्होंने निर्णय लेने की प्रक्रिया में सांख्यिकीय डाटा की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।

परियोजना अर्थशास्त्री महेन्द्र सिंह जीना ने गोष्ठी में प्रतिभाग करते हुए गुणवत्तापूर्ण डाटा संकलन के लिए सुझाव दिया कि संबंधित विभागों द्वारा वांछित सूचना ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि विभागों से समय पर सूचना प्राप्त हो सके।

अपर सांख्यिकीय अधिकारी सुरेश लाल ने आंकड़ों की महत्ता और गुणवत्ता के संबंध में जानकारी दी। गोष्ठी में भूवन चन्द्र, अपर सांख्यिकीय अधिकारी भरतमणि कनौजिया, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी पंकज रावत, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी संजय त्रिपाठी और दिनेश सिंह पागती ने भी प्रतिभाग करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें