हरेला पर्व पर चम्पावत और टनकपुर में सेवा संकल्प फाउंडेशन चलाएगा वृक्षारोपण एवं पौध वितरण अभियान
गीता जोशी (संपादक) · 15 जुलाई 2026 | 06:23 pm

चम्पावत: उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर 16 जुलाई 2026 को सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से जनपद चम्पावत में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण अभियान आयोजित किया जाएगा। फाउंडेशन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह अभियान फाउंडर ट्रस्टी गीता पुष्कर धामी के निर्देशन में संचालित होगा।
अभियान के तहत चम्पावत जनपद के ग्राम सुयालखर्क में वृक्षारोपण और पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं टनकपुर के खेल मैदान, भूमिया मंदिर और आमबाग-छीनीगोठ क्षेत्र में भी पौधरोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम किए जाएंगे।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पर रहेगा जोर
फाउंडेशन के अनुसार अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, हरियाली को प्रोत्साहित करना और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन का संदेश लोगों तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की सहभागिता के साथ पौधरोपण और पौध वितरण किया जाएगा।
संबंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना: धननाथ गोस्वामी के 'मंगलदीप मिस्ठान भंडार' ने चंपावत में आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की
20 जुलाई 2026 | 02:02 pm

चंपावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट: प्रशासन हाई अलर्ट पर, नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील
19 जुलाई 2026 | 08:09 pm

चम्पावत में भारी बारिश के अलर्ट पर 18 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
17 जुलाई 2026 | 09:19 pm

टनकपुर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, 1200 फलदार और छायादार पौधे वितरित
16 जुलाई 2026 | 08:00 pm