गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी: इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर के निर्देश
गीता जोशी (संपादक) · 30 मार्च 2026 | 10:06 pm

नैनीताल: नैनीताल जिला प्रशासन उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों का पारदर्शी और व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है। इसी बीच, कुछ कर्मचारियों द्वारा कालाबाजारी और घटतौली कर इस व्यवस्था को चुनौती देने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं।
सोमवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सूचना मिली कि हल्द्वानी के डहरिया स्थित महेंद्र फोटो स्टूडियो के पास इंडेन गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा था। इस दौरान वितरण कर्मियों ने 10 भरे सिलेंडर छोड़े और खाली सिलेंडर लिए बिना ही चले गए।
इस सूचना पर आयुक्त ने ठेकेदार और संबंधित कर्मियों को तलब कर पूछताछ की। बिना खाली सिलेंडर के 10 भरे सिलेंडर रखने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कालाबाजारी के संदेह पर, आयुक्त दीपक रावत ने केएमवीएन के महाप्रबंधक को निर्देश दिए हैं। उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारी संदीप, प्रेमपाल सिंह ठाकुर और प्रमोद चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
आयुक्त दीपक रावत ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण व्यवस्था को किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी और घटतौली की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी न हो।
आयुक्त ने केएमवीएन और गैस एजेंसी के अधिकारियों को औचक निरीक्षण कर सिलेंडर वितरण व्यवस्था पर नजर रखने और इसे पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित ख़बरें

हरकपुर क्वीरा (लक्ष्मी विहार) में सीसी रोड का लोकार्पण, करोड़ों के विकास कार्य गिनाते हुए विकास भगत ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
19 जुलाई 2026 | 08:24 pm

नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी: 20 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश
19 जुलाई 2026 | 08:20 pm

18 जुलाई से शुरू होगी रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस, रेल मंत्री करेंगे वर्चुअल शुभारंभ
17 जुलाई 2026 | 09:24 pm

हरेला पर्व पर हल्द्वानी के राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में हुआ पौधरोपण
15 जुलाई 2026 | 05:00 pm