बाराकोट में विकास कार्यों का सीडिओ जे.एस. खाती ने किया निरीक्षण
गीता जोशी (संपादक) · 25 अप्रैल 2026 | 03:30 pm

बाराकोट (चम्पावत)- चम्पावत जनपद के बाराकोट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बौतड़ी में मुख्य विकास अधिकारी जे.एस. खाती ने मुख्यमंत्री घोषणा सहित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रामेश्वर घाट में प्रस्तावित मैदान निर्माण, टिन शेड निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के साथ-साथ संस्कार क्रिया स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अवनीश कुमार उपाध्याय, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अशोक बिष्ट, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
संबंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना: धननाथ गोस्वामी के 'मंगलदीप मिस्ठान भंडार' ने चंपावत में आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की
20 जुलाई 2026 | 02:02 pm

चंपावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट: प्रशासन हाई अलर्ट पर, नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील
19 जुलाई 2026 | 08:09 pm

चम्पावत में भारी बारिश के अलर्ट पर 18 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
17 जुलाई 2026 | 09:19 pm

टनकपुर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, 1200 फलदार और छायादार पौधे वितरित
16 जुलाई 2026 | 08:00 pm