मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
गीता जोशी (संपादक) · 28 जून 2026 | 10:12 pm

रामनगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामनगर स्थित अहाना रिसॉर्ट हेलीपैड पहुंचे। उनके आगमन पर मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
हेलीपैड पर बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। बच्चों के बीच पहुंचकर उन्होंने उनसे बातचीत की, जिसके दौरान बच्चों ने उनके साथ तस्वीरें और सेल्फी भी खिंचवाईं।
बच्चों से की पढ़ाई और भविष्य पर चर्चा
मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ समय बिताते हुए उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने का संदेश भी दिया। इस दौरान बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ बिताए समय का आनंद लिया और समूह फोटो भी खिंचवाए।
क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
संबंधित ख़बरें

हरकपुर क्वीरा (लक्ष्मी विहार) में सीसी रोड का लोकार्पण, करोड़ों के विकास कार्य गिनाते हुए विकास भगत ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
19 जुलाई 2026 | 08:24 pm

नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी: 20 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश
19 जुलाई 2026 | 08:20 pm

18 जुलाई से शुरू होगी रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस, रेल मंत्री करेंगे वर्चुअल शुभारंभ
17 जुलाई 2026 | 09:24 pm

हरेला पर्व पर हल्द्वानी के राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में हुआ पौधरोपण
15 जुलाई 2026 | 05:00 pm