चंपावत

हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों को मुख्यमंत्री ने सौंपी 10 लाख की सहायता राशि

गीता जोशी (संपादक) · 16 मई 2026 | 06:12 pm

हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों को मुख्यमंत्री ने सौंपी 10 लाख की सहायता राशि
विज्ञापन (Top) · Ad Space

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत के निवासी सोमेंद्र सिंह बोहरा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और उन्हें शासन की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने सहायता राशि के रूप में 10 लाख रुपये का चेक दिवंगत सोमेंद्र सिंह बोहरा के पिता गोपाल सिंह बोहरा को प्रदान किया। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विदित हो कि 18 अप्रैल 2026 को हुए एक हादसे में सोमेंद्र सिंह बोहरा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान स्थिति गंभीर होने के कारण उनका असामयिक निधन हो गया था। इसी क्रम में सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को यह आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें