BIG-BREAKING-हल्द्वानी अलर्ट! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले शहर सील — पूरे दिन रहेगा सख़्त ट्रैफिक बंद, बनभूलपुरा बना जीरो ज़ोन!
मुख्य संपादक · 2 दिसंबर 2025 | 01:27 am

हल्द्वानी- बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण की 2 दिसंबर 2025 को सर्वोच्च न्यायालय में होने वाली सुनवाई के मद्देनज़र प्रशासन ने हल्द्वानी शहर व पूरे नैनीताल जनपद में विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह प्लान सुबह 8:00 बजे से रात 9:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
भारी वाहनों पर पूरे दिन प्रतिबंध
सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक जनपद नैनीताल की सीमा में सभी भारी वाहन और अत्यावश्यक सेवा से असंबंधित मालवाहक वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे सभी वाहनों को जनपद सीमा पर ही रोक दिया जाएगा।
जनपद सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन
रामपुर / रुद्रपुर रूट
– इस रूट से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन
पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड़) → NH-109 (नया बायपास) → नगला तिराहा → किच्छा → सितारगंज → खटीमा
से होकर आगे जाएंगे।
बरेली / किच्छा रोड
– सभी पर्वतीय रूट पर जाने वाले वाहन
किच्छा → सितारगंज → खटीमा
से होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।
नगला तिराहा से किसी भी वाहन को नैनीताल जनपद में प्रवेश नहीं मिलेगा।
सितारगंज / चोरगलिया रोड
– सभी वाहन
सितारगंज → खटीमा
मार्ग से आगे जाएंगे।
चोरगलिया से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
काशीपुर / बाजपुर रोड
– वाहन
काशीपुर/बाजपुर → रुद्रपुर → किच्छा → सितारगंज → खटीमा
से पर्वतीय क्षेत्रों को जाएंगे।
पर्वतीय जनपदों से मैदानी क्षेत्रों की ओर
– सभी वाहन चंपावत होकर टनकपुर रोड का उपयोग करेंगे।
जनपद नैनीताल में प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
हल्द्वानी शहर का यातायात/डाइवर्जन प्लान
रामपुर रोड से आने वाले वाहन
नैनीताल, भवाली, भीमताल व कैंचीधाम दिशाओं के वाहन:
– गन्ना सेंटर/शीतल होटल तिराहा → तीनपानी फ्लाईओवर → गौलापार रोड → नारीमन तिराहा
अन्य वाहन:
– देवलचौड़ → छड़ैल चौराहा → सेंट्रल हॉस्पिटल → लालढांठ → पंचक्की रोड → नारीमन
बरेली रोड से आने वाले वाहन
– तीनपानी फ्लाईओवर → गौलापार रोड → नारीमन तिराहा
अन्य वाहन Gandhi इंटर कॉलेज → FTI → ITI → मुखानी → पंचक्की → नारीमन मार्ग से जाएंगे।
रामनगर/बाजपुर से आने वाले वाहन
– नैनीताल तिराहा कालाढूंगी → मंगोली → अपने गंतव्य
शहर की ओर अन्य वाहन ऊंचापुल/लालढांठ से पंचक्की → कॉल्टेक्स → नारीमन से आगे बढ़ेंगे।
नैनीताल से आने वाले वाहन
– रूसी बाईपास द्वितीय → रूसी बाईपास प्रथम → मंगोली → कालाढूंगी
या
– नारीमन तिराहा → गौलापार रोड
कैंचीधाम/भवाली रूट
– भवाली तिराहा → मस्जिद तिराहा → नंबर वन बैंड ज्योलिकोट → रूसी बाईपास द्वितीय → प्रथम → मंगोली → कालाढूंगी।
मुक्तेश्वर/भीमताल रूट
– खुटानी बैंड → भवाली मस्जिद → ज्योलिकोट → रूसी बाईपास → मंगोली → कालाढूंगी।
काठगोदाम से हल्द्वानी आने वाले वाहन
– कॉल्टेक्स/हाइडिल → पंचक्की → लालढांठ
या
– महारानी होटल → सरस्वती रेस्टोरेंट → दोनहरिया → पानी की टंकी → मुखानी।
बनभूलपुरा क्षेत्र में पूर्ण प्रतिबंध
2 दिसंबर को बनभूलपुरा में कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा:
गौलापुल → ताज चौराहा
रेलवे स्टेशन तिराहा → ताज चौराहा
मंगलपड़ाव → घास मंडी → बनभूलपुरा
तिकोनिया/SDM कोर्ट/प्रेम टॉकीज → रोडवेज पूर्वी गेट → ताज चौराहा
इंद्रानगर फाटक ↔ मंडी गेट
इन रूटों से आने-जाने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर का उपयोग करेंगे।
संबंधित ख़बरें

हरकपुर क्वीरा (लक्ष्मी विहार) में सीसी रोड का लोकार्पण, करोड़ों के विकास कार्य गिनाते हुए विकास भगत ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
19 जुलाई 2026 | 08:24 pm

नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी: 20 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश
19 जुलाई 2026 | 08:20 pm

18 जुलाई से शुरू होगी रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस, रेल मंत्री करेंगे वर्चुअल शुभारंभ
17 जुलाई 2026 | 09:24 pm

हरेला पर्व पर हल्द्वानी के राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में हुआ पौधरोपण
15 जुलाई 2026 | 05:00 pm