नैनीताल

BREAKING: रेलवे अतिक्रमण केस पर फैसले से पहले हलचल! नैनीताल पुलिस का एक्शन—121 पर कार्रवाई, 21 गिरफ्तार!

मुख्य संपादक · 2 दिसंबर 2025 | 02:40 am

BREAKING: रेलवे अतिक्रमण केस पर फैसले से पहले हलचल! नैनीताल पुलिस का एक्शन—121 पर कार्रवाई, 21 गिरफ्तार!
विज्ञापन (Top) · Ad Space

नैनीताल – रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण पर आने वाले फैसले से पहले नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने साफ चेतावनी दी है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में ढिलाई नहीं दी जाएगी। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार ताबड़तोड़ अभियान चला रही है।

पुलिस ने अब तक 121 उपद्रवियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है, जबकि 21 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दंगा भड़काने, अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की किसी भी कोशिश पर तुरंत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शहर और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार चेकिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस बल को निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी का इरादा माहौल बिगाड़ने का पाया गया, तो सीधे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। सभी थाना क्षेत्रों में सतर्कता और गश्त को और मजबूत किया गया है।

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नज़र

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ मैदान ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी पूरी निगरानी रखी जा रही है। भ्रामक सूचना फैलाने, भड़काऊ पोस्ट डालने या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी। ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उन पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें