बनभूलपुरा में कानून-व्यवस्था का महाऑपरेशन! सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा घेरा
मुख्य संपादक · 10 दिसंबर 2025 | 04:34 am

सार-सुप्रीम कोर्ट में बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई 10 दिसंबर 2025 को निर्धारित है। संभावित निर्णय से पहले क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। मंगलवार को पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च निकालकर स्थानीय निवासियों को शांति और सुरक्षा का संदेश दिया।
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था भंग न होने पाए और सरकारी कार्यवाही में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस द्वारा एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई तेज कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर चेकिंग बढ़ा दी गई है और संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रीवेंटिव डिटेंशन की कार्रवाई जारी है। स्थानीय पहचान पत्र न होने पर कोर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के तहत 3 ASP, 4 CO, 12 निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 45 उपनिरीक्षक, 400 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 4 फायर यूनिट, 4 टीयर गैस यूनिट, 4 ड्रोन और PAC की 3 कंपनियाँ तैनात की गई हैं। SP City मनोज कुमार कत्याल ने ड्यूटीरत पुलिस बल को आवश्यक ब्रीफिंग देते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए। ब्रीफिंग के उपरांत रेलवे स्टेशन, ढोलक बस्ती, गफूर बस्ती, लाइन नंबर 17, इन्द्रानगर बड़ी रोड, मुजाहिद चौक, शनि बाजार रोड, गांधी नगर, बिलाली मस्जिद, ताज चौराहा, फर्नीचर लाइन और चोरगलिया रोड सहित कई क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसका समापन थाना बनभूलपुरा में हुआ।
SSP नैनीताल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें, प्रशासन का सहयोग करें और शांति बनाए रखें। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने, किसी भी तरह की गलत बयानबाजी न करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से बचने की सलाह दी है। पुलिस फील्ड के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी निगरानी बनाए हुए है।
संबंधित ख़बरें

हरकपुर क्वीरा (लक्ष्मी विहार) में सीसी रोड का लोकार्पण, करोड़ों के विकास कार्य गिनाते हुए विकास भगत ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
19 जुलाई 2026 | 08:24 pm

नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी: 20 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश
19 जुलाई 2026 | 08:20 pm

18 जुलाई से शुरू होगी रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस, रेल मंत्री करेंगे वर्चुअल शुभारंभ
17 जुलाई 2026 | 09:24 pm

हरेला पर्व पर हल्द्वानी के राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में हुआ पौधरोपण
15 जुलाई 2026 | 05:00 pm