एनसीसी शिविर के सातवें दिन कैडेट्स ने सीखा राइफल फायरिंग, आपदा प्रबंधन और ड्रोन तकनीक
गीता जोशी (संपादक) · 18 जून 2026 | 05:28 pm

नैनीताल: घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में आयोजित 79 यूके बटालियन एनसीसी, नैनीताल के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) का सातवां दिन विभिन्न गतिविधियों के साथ प्रारंभ हुआ। इस दिन की शुरुआत कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अविजित मेहता की देखरेख में एक योग सत्र के साथ हुई। योग के माध्यम से कैडेट्स को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से परिचित कराया गया।
इसके उपरांत, कैडेट्स को .22 राइफल से फायरिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्हें INSAS राइफल और अन्य प्रकार के सैन्य हथियारों के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी गई। ड्रिल प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स में अनुशासन की भावना और सैन्य कौशल को सुदृढ़ किया गया।
एसडीआरएफ टीम नैनीताल ने कैडेट्स को रैपलिंग और क्लाइंबिंग की व्यावहारिक तकनीकें सिखाईं। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य उनमें साहस, आत्मविश्वास और आपदा प्रबंधन संबंधी कौशल का विकास करना था।
दिन के अंतिम सत्र में, हवलदार दीपक रावत के मार्गदर्शन में आधुनिक ड्रोन तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। कैडेट्स को ड्रोन के उपयोग, उसके संचालन तथा सर्विलांस संबंधी पहलुओं से अवगत कराया गया। साथ ही, उन्हें ड्रोन उड़ाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कर्नल अविजित मेहता, लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एस. खड़का (सेना मेडल), सूबेदार मेजर चंचल सिंह, सूबेदार इंदर सिंह और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
संबंधित ख़बरें

हरकपुर क्वीरा (लक्ष्मी विहार) में सीसी रोड का लोकार्पण, करोड़ों के विकास कार्य गिनाते हुए विकास भगत ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
19 जुलाई 2026 | 08:24 pm

नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी: 20 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश
19 जुलाई 2026 | 08:20 pm

18 जुलाई से शुरू होगी रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस, रेल मंत्री करेंगे वर्चुअल शुभारंभ
17 जुलाई 2026 | 09:24 pm

हरेला पर्व पर हल्द्वानी के राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में हुआ पौधरोपण
15 जुलाई 2026 | 05:00 pm