नैनीताल

चाफी-अलचौना-ताडा मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु ₹2.26 करोड़ स्वीकृत

गीता जोशी (संपादक) · 19 जून 2026 | 05:00 am

चाफी-अलचौना-ताडा मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु ₹2.26 करोड़ स्वीकृत
विज्ञापन (Top) · Ad Space

नैनीताल: भीमताल विधानसभा क्षेत्र के चाफी से अल्चौना-ताडा मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य के लिए 2 करोड़ 26 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसका शासनादेश भी जारी हो गया है। यह मोटर मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में था, जिससे ग्रामीणों व किसानों को आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ता था। बरसात में कीचड़ के कारण वाहन फंस जाते थे। स्थानीय निवासियों की मांग पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। अब स्वीकृति मिलने पर, मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य जल्द प्रारंभ होगा।

मंत्री कैड़ा ने यह भी जानकारी दी कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर लगातार डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र की जनता ने इस पहल के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें