चंपावत

मां पूर्णागिरि धाम के सेलागाड़ गांव में लगेंगी इंटरलॉकिंग टाइल्स, 19.68 लाख रुपये की स्वीकृति

गीता जोशी (संपादक) · 15 जुलाई 2026 | 04:02 pm

मां पूर्णागिरि धाम के सेलागाड़ गांव में लगेंगी इंटरलॉकिंग टाइल्स, 19.68 लाख रुपये की स्वीकृति
विज्ञापन (Top) · Ad Space

चम्पावत: मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में जनपद चम्पावत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम के निकट स्थित सेलागाड़ गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के कार्य को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 19.68 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार यह कार्य स्थानीय ग्रामीणों और मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कराया जाएगा। परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम होने की उम्मीद है।

निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित कार्यदायी संस्था और विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कार्य को पूरी पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।

प्रशासन के अनुसार यह परियोजना धार्मिक महत्व के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों का हिस्सा है।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें