मानसून में शारदा और हुड्डी नदी के किनारों से दूर रहने की अपील, सुरक्षा एडवाइजरी जारी
गीता जोशी (संपादक) · 1 जुलाई 2026 | 11:53 am

चम्पावत: मानसून के दौरान जनसुरक्षा को देखते हुए शारदा नदी और हुड्डी नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को लेकर सिंचाई खंड लोहाघाट ने आवश्यक चेतावनी, साइनेज और सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में की गई है।
सहायक अभियंता, सिंचाई खंड लोहाघाट मनोज तिवारी ने बताया कि लगातार वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ रहा है। ऐसे में आमजन से अपील की गई है कि वे नदी किनारों पर अनावश्यक आवाजाही न करें और किसी भी स्थिति में नदियों में स्नान न करें।
नदी में स्नान पूर्ण रूप से प्रतिबंधित
जनसुरक्षा की दृष्टि से नदियों में स्नान पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। साथ ही बच्चों को नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में जाने से रोकने की अपील की गई है।
क्या नहीं करना चाहिए
मानसून अवधि में नदी किनारों पर अनावश्यक रूप से नहीं जाना चाहिए। नदी में स्नान, पानी के तेज बहाव के पास जाना और बच्चों को नदी के आसपास अकेले जाने देना खतरनाक हो सकता है। नागरिकों से कहा गया है कि वे चेतावनी संकेतों और प्रशासन की एडवाइजरी की अनदेखी न करें।
किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा आपदा कंट्रोल रूम को सूचित करने की अपील की गई है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से मानसून के दौरान जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और स्वयं व परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करने को कहा है।
संबंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना: धननाथ गोस्वामी के 'मंगलदीप मिस्ठान भंडार' ने चंपावत में आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की
20 जुलाई 2026 | 02:02 pm

चंपावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट: प्रशासन हाई अलर्ट पर, नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील
19 जुलाई 2026 | 08:09 pm

चम्पावत में भारी बारिश के अलर्ट पर 18 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
17 जुलाई 2026 | 09:19 pm

टनकपुर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, 1200 फलदार और छायादार पौधे वितरित
16 जुलाई 2026 | 08:00 pm