युवा बना 'जॉब गिवर': स्वरोजगार योजना से मिली नई पहचान
गीता जोशी (संपादक) · 16 मार्च 2026 | 05:37 pm

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना उत्तराखंड के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर सृजित करने में सहायक सिद्ध हो रही है। युवा इस योजना से स्वयं के साथ दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं।
इसी क्रम में, जनपद चंपावत के चन्द्र शेखर जोशी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठाकर एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उन्होंने योजना के अंतर्गत आवेदन किया और ₹3,40,000 का ऋण प्राप्त किया। इस ऋण का उपयोग करते हुए, चन्द्र शेखर जोशी ने “जोशी कंप्यूटर्स एंड सप्लायरर्स” नामक अपना संस्थान स्थापित किया, जिसमें आधुनिक कंप्यूटर उपकरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए।
यह संस्थान वर्तमान में क्षेत्र के लोगों को विभिन्न ऑनलाइन आवेदन, प्रमाण-पत्र निर्माण और अन्य डिजिटल सेवाएं आसानी से उपलब्ध करा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर सुविधा बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उद्देश्य है कि राज्य के युवा ‘जॉब सीकर’ के बजाय ‘जॉब गिवर’ बनें। चन्द्र शेखर जोशी ने इस सोच को साकार करते हुए अपने संस्थान में एक अन्य स्थानीय युवा को रोजगार प्रदान किया है, जिससे दो परिवारों की आजीविका को समर्थन मिला है।
चन्द्र शेखर जोशी बताते हैं कि स्वरोजगार स्थापित करने के बाद वे प्रतिमाह लगभग ₹25,000 से ₹30,000 तक की आय अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है, जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई और समाज में एक उद्यमी के रूप में नई पहचान मिली।
संबंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना: धननाथ गोस्वामी के 'मंगलदीप मिस्ठान भंडार' ने चंपावत में आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की
20 जुलाई 2026 | 02:02 pm

चंपावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट: प्रशासन हाई अलर्ट पर, नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील
19 जुलाई 2026 | 08:09 pm

चम्पावत में भारी बारिश के अलर्ट पर 18 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
17 जुलाई 2026 | 09:19 pm

टनकपुर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, 1200 फलदार और छायादार पौधे वितरित
16 जुलाई 2026 | 08:00 pm