चंपावत

लोहाघाट महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 16 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरी

गीता जोशी (संपादक) · 14 मई 2026 | 12:17 pm

लोहाघाट महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 16 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरी
विज्ञापन (Top) · Ad Space

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में चम्पावत जनपद के विकास कार्यों के संदर्भ में निर्णय लिया गया है। कैबिनेट ने लोहाघाट के छमनिया में निर्माणाधीन राज्य के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के सुचारू और प्रभावी संचालन हेतु प्रधानाचार्य सहित कुल 16 पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की है।

यह निर्णय स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, आवश्यक संसाधन और संस्थागत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक कदम है। महिला खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल शिक्षा और प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से इस कॉलेज की स्थापना की जा रही है, जो राज्य में महिला खेल गतिविधियों का केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं और विशेष रूप से बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में इन पदों के सृजन से संस्थान की व्यवस्थाएं अधिक मजबूत होंगी। इसके माध्यम से छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त हो सकेगा।

विज्ञापन (Middle) · Ad Space
शेयर करें:WhatsAppFacebook
विज्ञापन (Bottom) · Ad Space

संबंधित ख़बरें